Advertisement

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव संपन्न,जिलाध्यक्ष बने बिक्रम यादव तो सचिव दिनकर

चंपारण की खबर::

– बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का चुनाव संपन्न,जिलाध्यक्ष बने बिक्रम यादव तो सचिव दिनकर
-सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल हुआ था मतदान, परिणाम की हुई घोषणा

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के पूर्वी चम्पारण जिला के पदाधिकारियों का चुनाव प्रक्रिया आज संपन्न हो गया। यह चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक सह संघ के प्रदेश में वरीय उपाध्यक्ष कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा, प्रभारी पर्यवेक्षक सह प्रदेश महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, सचिव हरेंद्र सिंह, संगठन सचिव रामाशंकर भारती, प्रभारी पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह, कार्यालय सचिव निर्मल कुमार तिवारी, सदस्य मनोज कुमार, सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के सभागार में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें कुल 964 मतदआओ ने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस चुनाव में 664 मत प्राप्त कर विक्रम यादव जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर हरिशंकर राम 301 मत, सुशील बैठा 279 मत पाकर दोनों उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं सचिव पद पर दिनकर प्रसाद यादव 484 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं।जबकि संगठन सचिव के पद पर शमीम अहमद 257 मत, सुरेश साह 206 मत,ऐनुल हक 185 एवं उपेन्द्र प्रसाद 185 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं।

वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर उमाशंकर ठाकुर 441मत पाकर निर्वाचित हुए हैं। कार्यालय सचिव के पद पर प्रमोद सिंह 341 एवं इद्रीश मियां 296 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए हैं। आज़ चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी घोषित हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के समर्थकों ने उनके जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और अबीर गुलाल लगा अपने खुशी का इजहार किए। मौके पर सुमन कुमार सिंह, अजय किशोर तिवारी, सचिंद्र यादव, रामाशंकर यादव सहित कई मौजूद थे।