Advertisement

बिहार में IPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, क्रिसमस–न्यू ईयर से पहले कई को मिला प्रमोशन

-बिहार में IPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, क्रिसमस–न्यू ईयर से पहले कई को मिला प्रमोशन

पटना।ब्यूरो।

बिहार सरकार ने क्रिसमस और नए वर्ष से पहले राज्य के IPS अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस क्रम में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
सरकार ने राज्य और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात कुल आठ DIG अधिकारियों को IG रैंक में प्रोन्नति दी है। इनमें 2008 बैच के तीन IPS अधिकारी मनोज कुमार, संजय कुमार और विवेकानंद शामिल हैं। वहीं, 2008 बैच के ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत पांच IPS अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, किम और निताशा गुड़िया को भी IG रैंक में प्रोन्नति दी गई है।


इसके अलावा 2013 बैच के 12 IPS अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक कोटे से प्रवर कोटि में प्रोन्नत किया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने एसपी रैंक के 22 अधिकारियों को DIG रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है।
गृह विभाग द्वारा जारी इस प्रोन्नति आदेश से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।