Advertisement

बिहार में सियासी हलचल तेज: 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, नई सरकार के शपथ समारोह में हो सकते हैं शामिल

–बिहार में सियासी हलचल तेज: 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, नई सरकार के शपथ समारोह में हो सकते हैं शामिल

पटना।दीपक तिवारी। बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार, वह नई सरकार के संभावित शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को पटना पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे और 15 अप्रैल को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पटना की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और एयरपोर्ट मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।


इधर, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो सकता है।
इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है और उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा सकता है। पीएम मोदी की संभावित मौजूदगी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और भी बढ़ गई है।