-बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनेगी — सांसद संगम लाल गुप्ता
कहा: मुजफ्फरपुर की सभी 11 सीटों पर एनडीए की जीत तय, विपक्ष के पास नहीं कोई विजन
मुजफ्फरपुर।दीपक।
उत्तर प्रदेश के सांसद संगम लाल गुप्ता ने बुधवार को बन्दरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीरापुर-मढैया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया और बाद में विशेष बातचीत में कहा कि “इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। मुजफ्फरपुर की सभी 11 विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है।”
उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “विपक्षी दलों के पास न तो कोई विजन है, न ही जनहित की कोई ठोस योजना। जनता अब भ्रमित नहीं होगी।घर-घर नौकरी की घोषणा तेजस्वी का झांसा है।”

सांसद ने आगे कहा कि “बिहार में उत्तर प्रदेश की तरह सिस्टम और सुशासन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा भी स्पष्ट है और जनता का भरोसा एनडीए पर कायम है।”
संगम लाल गुप्ता ने लालू यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि “लोग आज भी उस दौर को याद कर सहम जाते हैं। नीतीश राज में बिहार ने सुकून और विकास दोनों का अनुभव किया है। बिहार अब विकास की नई परिभाषा गढ़ चुका है। 90 के दशक का बिहार और 2025 का बिहार — दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।”
📌 प्रमुख बातें:
बन्दरा प्रखंड के गांवों का दौरा कर जनता से किया संवाद
कहा, बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
विपक्ष पर साधा निशाना: “विजनहीन है विपक्ष”
नीतीश राज में बिहार ने विकास और स्थिरता दोनों पाए
**#Muzaffarpur #Bandra #BiharPolitics #SangamL












