Advertisement

बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, मुखिया समेत खाली कुल 3522 पदों के लिए होंगे चुनाव

बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, मुखिया समेत खाली कुल 3522 पदों के लिए होंगे चुनाव, पूरा शेड्यूल जानें….

सम्वाददाता।पटना।

बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा हो गई है. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है. आज से ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. बिहार भर में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच के कुल 3522 पदों के लिए चुनाव कराये जायेंगे।

पंचायत उप चुनाव की जो तारीख घोषित की गई है उसमें 2 मई को सूचना का प्रकाशन होगा. नामांकन 3 मई से लेकर 9 मई तक कराए जाएंगे. नामांकन पत्रों की स्कूटनी 10 से 12 मई तक होंगे. नाम वापसी की अंतिम तारीख 15 मई है. जबकि मतदान की तिथि 25 मई है. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराये जायेंगे. जबकि मतगणना 27 मई को कराए जायेंगे. मतगणना प्रखंड मुख्यालय में संपन्न कराए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि आज 26 तारीख से ही रिक्ति वाले निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. मतगणना की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी. पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत के सदस्य, मुखिया, ग्राम कचहरी पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के खाली पदों के लिए चुनाव होंगे. पटना जिले की बात करें तो मुखिया के पांच खाली पदों के लिए चुनाव होंगे, ग्राम पंचायत सदस्य के 11, ग्राम कचहरी पंच के 134 यानी कुल 150 पदों के लिए चुनाव होंगे. बिहार में कुल 3522 पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।