-बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी,तीनों संकायों में लड़कियां रही टॉपर, 83.7 परीक्षार्थी सफल
पटना।संवाददता।
बिहार बोर्ड ने इतिहास बनाते हुए 12वीं की परीक्षा समाप्त होने के मात्र 26 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट वर्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने जारी किया. यह लगातार पांचवा साल है जब बिहार बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम देने का रिकॉर्ड बनाया है. इस बार 83.7 परीक्षार्थी सफल हुए हैं.
1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक हुई बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा में इस बार 13 लाख 4 हजार 586 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इसमें 10 लाख 91 हजार 948 सफल रहे. आर्ट्स में कुल 82.74 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. वहीं कॉमर्स में 93.95 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे जबकि विज्ञान में 85.25 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे. इस प्रकार तीनों संकायों में 83.7 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस बार तीनों संकायों में 5 लाख 13 हजार 222 ने प्रथम, 4 लाख 87 हजार 223 ने द्वितीय और 91 हजार 503 ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस वर्ष विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन ने 94.8 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है. खगड़िया के आर लाल कॉलेज की आयुषी नंदन ने 474 अंक हासिल किया है. वहीं आर्ट्स में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय बायसी की मोहदेशा ने 475 अंक हासिल किया और 95 फीसदी अंकों के साथ प्रथम रही. कॉमर्स में औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज की सोम्या शर्मा ने 475 अंक और 95 फीसदी अंक लाकर प्रथमहासिल किया किया है. इस प्रकार तीनों संकायों में प्रथम स्थान पर लड़कियां ही रही हैं।












