Advertisement

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल्स में एनडीए की लहर — 14 नवंबर को होगा असली फैसला

-बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान संपन्न, एग्जिट पोल्स में एनडीए की लहर — 14 नवंबर को होगा असली फैसला

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। हालांकि उससे पहले एग्जिट पोल्स ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है।

ज्यादातर एग्जिट पोल्स के रुझान में एनडीए की वापसी का अनुमान जताया गया है। मैटराइज के सर्वे के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जिससे नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, प्रशांत किशोर के लिए यह झटका साबित होता दिख रहा है।

Peoples Pulse के एग्जिट पोल ने भी एनडीए की बढ़त को मजबूत बताया है। दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 145-160 सीटें, जबकि महागठबंधन को 73-91 सीटें मिलने का अनुमान है।

हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि एग्जिट पोल्स सिर्फ एक अनुमान हैं, और असली तस्वीर 14 नवंबर को ही साफ होगी—तभी पता चलेगा कि नीतीश कुमार की सरकार फिर लौटेगी या महागठबंधन के खाते में जीत की धुन बजेगी।

बता दें कि इस बार दूसरे चरण की वोटिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 1952 के बाद से अब तक बिहार में इतनी अधिक वोटिंग पहले कभी नहीं हुई थी। यह बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है कि आखिर यह वोटिंग लहर किसके पक्ष में गई है — खासकर महिलाओं और नए मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी किसे फायदा पहुंचाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

#BiharElection2025 #ExitPolls #NDALahar #NitishKumar #Mahagathbandhan #BiharVotes #ElectionResult2025 #PatnaNews