-बिजली बिल भुगतान को लेकर हुई मारपीट एवं चाकूबाजी
-पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के मधैया में बिजली बिल भुगतान को लेकर शराब पीकर मारपीट एवं चाकू बाजी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने शुक्रवार को बताया कि बिजली बिल भुगतान में ओटीपी मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की घटना हुई थी।

घटनाक्रम में अनिल एवं संतोष नाम के युवक जख्मी हो गए थे। इस मामले में शराब पीकर मारपीट एवं चाकू बाजी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस घटनाक्रम में दो नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही बरियारपुर में शराब पीकर उत्पाद मचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।













