Advertisement

बांका में त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन का शुभारंभ, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

-बांका में त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन का शुभारंभ, शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

बांका।संवाददाता।

जिले में त्रि-दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ बांका के पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा, भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा, बांका विभाग के विभाग प्रमुख श्री ब्रह्मदेव प्रसाद तथा चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा का परिचय भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख श्री सतीश कुमार ने कराया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं प्रदेश सचिव श्री प्रदीप कुशवाहा द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।


अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि मनुष्य में नैतिक गुण एवं उत्तम आचरण केवल शिक्षा ग्रहण करने से नहीं आते, बल्कि शिक्षकों के स्वयं के आचरण से विद्यार्थी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर वर्षों से इस दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है और आशा व्यक्त की कि यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सम्मेलन के प्रथम सत्र में विभाग प्रमुख श्री धरणीकांत पांडेय द्वारा नई शिक्षा नीति (NEP-2020) पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सप्तम सत्र में बांका विभाग प्रमुख श्री ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में जिले के सभी विद्यालयों के बीच सह-समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य पप्पू कुमार सिंह, कृष्ण प्रकाश सिंह, अभय कुमार, दिलीप झा, विवेकानंद सिंह, विकास कुमार, विक्रांत पाठक सहित दीदी जी कुमारी हिना निवेदिता एवं एनिमा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान शिक्षण गुणवत्ता, नैतिक शिक्षा एवं शैक्षणिक समन्वय पर भी विस्तार से विमर्श हुआ।