-रुपये से भरा बैग चोरी मामले का खुलासा
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में बीते दिनों कोल्ड ड्रिंक सप्लायर का रुपये से भरा बैग चोरी कर लिए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में संलिप्त चोर को चोरी के रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बंदरा हीरो एजेंसी के समीप से नूनफारा के सुमिन्द्र सहनी के 25 वर्षीय पुत्र अजय सहनी को गिरफ्तार किया गया। उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके पास से चोरी के आठ हजार रुपये नगदी भी बरामद हुए हैं।

















