-बन्दरा में जदयू का ग्राम संसद कार्यक्रम आयोजित
दीपक।बन्दरा।
राज्यव्यापी जदयू सदभावना यात्रा के क्रम में बंदरा प्रखंड के रतवारा और मधेईया में ग्राम संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने और हिंदू मुसलमान के नाम पर वोट पाने के लिए बीजेपी समाज को बांटने की साजिश कर रही है।

इस साजिश का पर्दाफाश कर संविधान की रक्षा के लिए जनता दल यू गांव- गांव आभियान चलाकर लोगों को जागृत कर रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला महासचिव राम नरेश साह,सुरेश राम, कपिलदेव सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।











