Advertisement

बन्दरा प्रीमियर लीग-3: सेठ जी XI की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

-बन्दरा प्रीमियर लीग-3: सेठ जी XI की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी। बन्दरा प्रीमियर लीग-3 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेठ जी XI मुजफ्फरपुर ने अभिषेक XI समस्तीपुर को एकतरफा मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की सटीक रणनीति देखने को मिली।
टॉस जीतकर अभिषेक XI ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उन पर भारी पड़ गया। सेठ जी XI की ओर से ओपनिंग करने उतरे चंदन और सनी पटेल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए टीम को मजबूत आधार दिया। चंदन ने महज 10 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि सनी पटेल ने 30 गेंदों में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद राजा ने 20 गेंदों में 45 रन ठोककर टीम के स्कोर को 16 ओवर में 222/8 तक पहुंचा दिया।


अभिषेक XI की ओर से बेबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए।
223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक XI की शुरुआत बेहद खराब रही। बाबा राजपूत ने 12 गेंदों में 20 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन अमन जल्दी पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में धीरज ने 26 रन बनाकर संघर्ष किया, पर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 14 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।
इस तरह सेठ जी XI मुजफ्फरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में दमदार एंट्री की।