Advertisement

बन्दरा के पटसारा में भरी दोपहरी में भड़कता रहा आग की चिंगारी,15 घर जले

-बन्दरा के पटसारा में भरी दोपहरी में भड़कता रहा आग की चिंगारी,15 घर जले

बंदरा। दीपक।

प्रखंड क्षेत्र के हत्था ओपी के पटसारा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई भीषण अग्निकांड की घटना में 15 घर जलकर राख हो गए। पंचायत के वार्ड संख्या 3 की बस्ती में यह अग्निकांड की घटना हुई है।घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अचानक अग्निकांड की घटना हुई,इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची,इससे पहले ग्रामीणों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया जा सका।तबतक पूरे घटनाक्रम में खुरसुर पासमान, सुनील पासवान, रंजीत पासवान, देवेंद्र पासवान,सम्भू पासवान, महेश्वर पासवान,तेतरी देवी समेत 15 परिवारों के घर सहित अनाज,कपड़ा,नकदी,बर्तन,पशुचारा,तार-खजूर के पेड़,भूसा,जलावन आदि जलकर राख हो गये।तकरीबन 15 लाख से ज्यादा के सम्पत्तियों के जलने का अनुमान है।

बन्दरा सीओ रोहित रंजन के निर्देश पर सीआई विजय तिवारी के नेतृत्व में अंचल से कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। सीआई विजय तिवारी ने मौके पर बताया कि पीड़ित परिवारों की सूची बनाई गई है।कुल 15 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों के बीच बन्दरा अंचल प्रशासन की तरफ से पॉलिथीन सीट एवं अन्य सहायता पहुंचाने की कार्यवाई की गई है।सूचना पर हत्था ओपी की पुलिस टीम भी पहुंचे थी। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि अचानक अग्निकांड की घटना हुई।कैसे यह सब हो गया,वे लोग कुछ समझ नहीं पाए। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया जा सका। वहीं दूसरी अग्निकांड की घटना पिरापुर पंचायत में भी हुई। जहां शंभू साह के घर जलकर राख हो गए। पिरापुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में मढ़ैया गांव की यह घटना है। सीओ ने बताया कि यहां पीड़ित परिवार को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है।