-बन्दरा के केवट्सा में 7 घर जले,बेघर हुए लोग
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के केवट्सा में मंगलवार को हुई अग्निकांड की घटना में सुरेंद्र राय, इंदल राय, रुदल राय, नंटून राय,बच्चे बाबू राय सहित 7 परिवारों के घर जल कर राख हो गए। घटना में घर, नकदी, अनाज, बर्तन, कपड़ा, फर्नीचर समेत तकरीबन 12 लाख रुपए से ज्यादा की पड़ी संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस दौरान लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।मौके जुटे लोगों के प्रयासों से जबतक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक लाखों रुपए के संपत्तियों के नुकसान हो गए। बाद में दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के प्रतिनिधि विनोद चौधरी ने बताया कि घटना का कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। अचानक हुई अग्नि हादसा के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।

घटना की सूचना हत्था ओपी पुलिस एवं बंदरा अंचल प्रशासन को दी गई है। पूर्व उप मुखिया रामकुमार राय ने बताया कि बच्चे बाबू की बेटी की शादी भी होनी थी। शादी के रिश्ते को लेकर खरीदारी चल रही थी। शादी के लिए खरीद की गई कीमती सामान, कपड़े आदि भी इस घटना में जल गए। वही जरूरी कामों के लिए घर में रखे गए करीबन लाख रुपए से ज्यादा पीड़ित परिवार के जल गए।
















