Advertisement

बकरीद पर्व को लेकर गायघाट थाना में शांति समिति की बैठक

-बकरीद पर्व को लेकर गायघाट थाना में शांति समिति की बैठक

-सौहार्द बनाए रखने की अपील

गायघाट, दीपक कुमार। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गायघाट थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राकेश कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव कायम रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का पर्व है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को साझा नहीं करने की हिदायत दी गई।

बैठक में मौजूद लोगों से कहा गया कि यदि कहीं किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।