-फोटोग्राफर हत्याकांड मामले में तीसरे दिन डीएसपी ने की घटना की जांच
सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना अंतर्गत हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन गांव में जमीनी विवाद को लेकर फोटोग्राफर युवक विजय कुमार(30) की जघन्य हत्या कर उसके ही घर में पंखे की छत से शव को लटकाए जाने के घटनाक्रम में गुरुवार को डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने स्पॉट जांच की। घटनाक्रम का खुलासा होने के तीसरे दिन गुरुवार को डीएसपी मनोज पांडेय सकरी गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतक के घर,घटनास्थल,परिजनों,पड़ोसियों एवं ग्रामीणों से घटनाक्रम का डिटेल्स पूछताछ की तथा विभिन्न बिंदुओं से मामले को जांचा।इस दौरान लोगों ने घटनाक्रम में ठोस एवं त्वरित न्याय दिलाने की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी,पिता एवं अन्य स्वजनों से भी पूछताछ की गई।इस दौरान डीएसपी ने शीघ्र कार्यवाई का भरोसा लोगों को दिलाया तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाई का निर्देश ओपीध्यक्ष को भी दिया।उन्होंने पुराने जमीनी विवाद एवं नए घटनाक्रमों के सन्दर्भों को भी समझा।

ज्ञात हो कि कई दिन पहले क्रुरतम तरीकों से युवक की हत्याकांड के बाद मृतक के शव को उसके हीं घर में छत के पंखे से लटकाने की घटनाक्रम का खुलासा सोमवार को हुआ था।दूसरे दिन मंगलवार को शव को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।जिसका परिजनों ने बूढ़ी गंडक नदी में दाह-संस्कार कर दिया।तीसरे दिन बुधवार को मामले की जांच में डीएसपी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण भी जुटे थे। बताते चलें कि बीच गांव में हुई इस घटनाक्रम से परिजन काफी सदमें में हैं।ग्रामीण काफी स्तब्ध है एवं अंदर खाने लोगों में आक्रोश का भी माहौल है। हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्याकांड के इस घटनाक्रम को लेकर आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है,जिसमें कई लोगों को नामित किया गया है।पुलिस आवश्यक कार्यवाई की प्रक्रिया में लगी है।
















