Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास सर्वे सत्यापन को लेकर बीडीओ बंदरा ने किया स्थल निरीक्षण

-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास सर्वे सत्यापन को लेकर बीडीओ बंदरा ने किया स्थल निरीक्षण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास सर्वे सत्यापन अभियान के अंतर्गत बंदरा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी ने बुधवार को प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों का स्थल निरीक्षण किया।घर-घर भौतिक सत्यापन एवं जांच की प्रक्रिया शाम तक चलता रहा। इस दौरान उन्होंने आवास सर्वे से जुड़े लाभार्थियों के विवरणों का भौतिक सत्यापन किया और चेकर टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ आमना वसी ने सर्वे टीम और संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों का आवास सर्वे सत्यापन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि सर्वे और सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सके।
बीडीओ ने कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता से बचने की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे कार्य में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव, आवास सहायक सहित आवास सर्वे से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे।