-प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 को आयेंगे वैशाली
-जिला वासियों को देंगे कई तोहफा
-पटेढ़ी बेलसर के नगवा और महनार के बिशनपुर में कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यायस
मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली ।
वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। 6 जनवरी को 11 बजे पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवा गाँव सबसे पहले आयेंगे। यहां पर कस्तूरवा गाँधी आवसीय स्कुल जायेगे, जीविका दीदियो के स्टॉल को देखेंगे। नगवा हाईस्कुल और खेल मैदान का भी अबलोकन करेंगे। इसी प्रखंड के मौना गाँव स्थित बाया नदी मे जमे गाद को उराही के कार्य योजना को गंभीरता से देखेगे। वैशाली जिला वासियो को मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा पर आने से बड़ी उम्मीदें की ओर टकटकी लगी है की इस नये वर्ष मे कुछ नया घोषणा जरूर करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के महनार के विशनपुर गाँव जायेगे कयी योजनाव का उद्घाटन और कयी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री की तैयारी को लेकर डी एम यसपाल मीणा सभी विभागों के अधिकारियो के साथ नगवा का लगातार दौरा कर रहे है। विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ़ चुन्नू पटेल , जदयू के जिलाध्याक्ष सुभाषचंद्र सिंह भी मुख्यमंत्री की सभी तरह की तैयारीयों की बारीकी से मुयाना कर रहे है।जदयू के जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी भी प्रगति यात्रा को सफल बनाने जुटे हुये है।विधायक श्रीं पटेल का पैतृक गाँव नगवा ही है। शनिवार को तिरहुत प्रक्षेत्र के आयुक्त, आई जी, डी एम, एस पी ललित मोहन शर्मा नगवा गाँव आकर क्षेत्रीय विधायक के साथ तैयारी की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के अगवन को लेकर विगत 25 दिनों से तैयारी नगवा मे की जा रही है। गाँव को चचाचक किया गया है। सड़क से लेकर गाँव के स्कूलों को रंगरोगन करायी गयी है।मालूम हो की बीते वर्ष 28 को ही मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान नगवा आना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण यह यात्रा रद्द हो गया था। बाद मे 6 जनवरी यह यात्रा तय की गयी। अब देखना है की वैशाली जिला को मुख्यमंत्री क्या सौगत देते है।












