-पेड़ से बांधकर व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल,राजद नेता सहित 7 पर पुलिस ने किया एफआईआर
-पीयर थाना क्षेत्र का मामला
-पुलिस कार्यवाई शुरू
संवाददाता।मुजफ्फरपुर।
जिले के पीयर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को पेड़ में बांधकर कुछ लोगों के द्वारा बड़ी बेरहमी से पिटाई की जा रही है और पीड़ित व्यक्ति उन लोगों से अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं अचानक इस बीच पहुंची एक महिला पर भी लोगों ने महिला पर जमकर लाठी डंडे बरसा दिए।इस मामले में पियर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने रविवार को बताया कि पेड़ में बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें राजद नेता मो. निजामुद्दीन सहित 7 लोगों को नामजद किया गया है।

घटना के पीड़ित मो मुस्तुफा के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें नामजदों के द्वारा पीड़ित मो.मुस्तुफा एवं उसकी पत्नी तरन्नुम जहां के साथ मारपीट की बात कही गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की बेटी पीड़ित मो. मुस्तुफा के बेटे के साथ 9 अगस्त को भाग गई।इस मामले से नाराज अभियुक्तों के द्वारा मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।













