संवाददाता। पूसा।
पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत के वार्ड नंबर आठ में किशोर अमरेश कुमार, जिसकी उम्र लगभग 13 साल (पिता -अमरजीत राय) की समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग में किसान हाई स्कूल के निकट भारत सरकार लिखे वाहन से ठोकर लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, अखिलेश सिंह, किशोर कुमार राय, राजाराम सिंह आदि के साथ
घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने वाहन चालक पर कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिजनों को दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है।
















