-पुलिस गाड़ी से नामजद अभियुक्त भागने मामले मे हरसिद्धि के अपर थानाध्यक्ष मनीष लाइन हाजिर
-दरोगा अविनाश व चौकीदार सुभाष का वेतन बंद
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिले के हरसिद्धि थाना के गाड़ी से फरार हुए एक नामजद अभियुक्त के मामले मे एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी करवाई की है। मामले मे हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष राज को लाइन हाजिर करते हुए उनके ऊपर विभागीय करवाई शुरू कर दिया है। साथ ही थाना के एक अन्य दारोगा अविनाश व चौकीदार सुभाष पासवान का वेतन बंद करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह करवाई अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के जांच रिपोर्ट पर किया गया है। मालूम हो कि दिसम्बर 2024 मे पानापुर ताधावा गांव के चिकित्सक डॉ अजित कुमार सिंह के घर पर चढ़कर गांव के कुछ लोगो ने मारपीट कर उनके घर के बहु बेटियों के जेवरात लूट लिया था।

मामले मे पीड़ित डॉ अजित ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था। उक्त मामले के नामजद अभियुक्त रवि कुमार को पकड़ने के लिए तीन गाड़ी से पुलिस पानापुर ताधावा गांव मे शनिवार कि रात छापेमारी की। जहां से पुलिस अभियुक्त रवि को पकड़ कर पुलिस गाड़ी मे बैठा लिया। जिसपर अपर थानाध्यक्ष मनीष राज सहित अन्य पुलिस बल के जवान व चौकीदार सुभाष पासवान बैठा था। फिर भी रवि गाड़ी से भाग गया। किसी ने नही देखा. जिसको लेकर अपर थानाध्यक्ष मनीष पर आरोप लगा था। मामले की जांच के बाद करवाई हुई है। करवाई से हड़कंप मच गया है। ऐसे ही अनुसाशनहीनता के आरोप मे तुरकौलिया के दारोगा राजकुमार को एसपी ने लाइन हाजिर करते हुए विभागीय करवाई शुरू किया है। एसपी ने कहा की लापरवाही व अनुशाशनहीनता कतई बर्दाश्त नही होंगी।












