Advertisement

पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित, याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

-पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित, याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर

-डॉ. लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय, ताजपुर में हुआ माल्यार्पण

#कर्पूरी_ठाकुर #भारत_रत्न #सामाजिक_न्याय #बिहार_के_मसीहा #ताजपुर_समस्तीपुर

ताजपुर (समस्तीपुर)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर डॉ. लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय, ताजपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात रंजन कर्ण ने की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य डॉ. कर्ण ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने गरीबों के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए। पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करना और शराबबंदी जैसे ऐतिहासिक निर्णय उनके सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

भारत सरकार ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें भारत रत्न से नवाजा है। बिहार सरकार ने भी कई योजनाओं और संस्थानों का नाम उनके सम्मान में रखा है। उनकी समाजिक समरसता और न्याय की लड़ाई आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।

इस अवसर पर डॉ. विनीता कुमारी, निशिकांत जायसवाल, डॉ. उदय कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. सुप्रिया कुमारी, डॉ. हरिमोहन प्रसाद सिंह समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।