Advertisement

पीयर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

-पीयर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। पियर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मीना देवी (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पियर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने तक मृतका का शव घर के घाट पर रखा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

मौके पर मौजूद पियर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने देर रात बताया कि महिला की आत्महत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।खाट पर शव रखा था।फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है,जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा जाएगा। घटना का वास्तविक कारण और मौत की परिस्थितियां फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार मृतका के पति राजकुमार दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी हैरत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।