Advertisement

पितृ पक्ष में करें पीपल के ये उपाय, पितरों के साथ-साथ देवी-देवताओं का भी मिलेगा आशीर्वाद

-पितृ पक्ष में करें पीपल के ये उपाय, पितरों के साथ-साथ देवी-देवताओं का भी मिलेगा आशीर्वाद

संवाददाता। पटना।

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस अवधि में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करने से उन्हें तृप्ति मिलती है। पितृ पक्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पीपल के कुछ उपायों द्वारा पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

न करें जल की बर्बादी:

ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पितृ पीपल के पेड़ में निवास करते हैं। ऐसे में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत होकर पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। पर इस प्रक्रिया के दौरान ध्यान रखें कि जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए, वरना इससे पितृ उस पूजा को स्वीकार नहीं करते।


जलाएं सरसों के तेल का दीपक:

प‍ितृ पक्ष के दौरान किसी भी दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही पितरों का स्मरण करते हुए दीपदान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिजनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

ऐसे करें हनुमान चालीसा का पाठ:

हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का विशेष महत्व है। इसका रोजाना पाठ करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में पितृ पक्ष के पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

सर्वपितृ अमावस्या का उपाय:

सर्वपितृ अमावस्या पर पीपल के वृक्ष का पूजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन के बाद पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। दीपक में सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर छाया दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस उपाय से शनि की पीड़ा कम हो सकती है।