-पटना में IT की छापेमारी…बड़ी कंपनी के ठिकानों पर रेड, बिहार सरकार इस ग्रुप को दे रखी है करोड़ों का काम
सम्वाददाता। पटना।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक बड़ी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. राजधानी पटना में भी कलसी ग्रुप के ठिकानों पर आईटी रेड जारी है. इसके अलावे रांची, दिल्ली और मुम्बई में एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स में गड़बड़ी को लेकर टीम कार्रवाई कर रही है। जानकार बता रहे कि बिहार सरकार ने भी कलसी ग्रुप को साफ-सफाई का जिम्मा दे रखा है. बिहार सदन द्वारका की साफ-सफाई व अन्य काम के लिए राज्य सरकार हर साल इस कंपनी को कई करोड़ रू देती है।

वहीं, रांची में कई ठिकानों पर एक साथ ईडी और आयकर विभाग का छापा पड़ा है। रांची के मोरहाबादी, खेलगांव, बूटी मोड़ और हिनू में ईडी और आयकर विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने चेशायर होम स्थित 4.83 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने के मामले में जमीन बिचौलिया शेखर कुशवाहा के घर छापा मारा है।












