Advertisement

पंडित सहदेव झा की जीवनी स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में हो शामिल : रमा निषाद

-पंडित सहदेव झा की जीवनी स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रम में हो शामिल : रमा निषाद

-बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा की 43वीं पुण्यतिथि पर समारोह

मुजफ्फरपुर : बिहार विभूति पंडित सहदेव झा स्मृति मंच के बैनर तले बिहार विभूति महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा की 43वीं पुण्यतिथि आमगोला स्थित निजी होटल सभागार में मनाया गया । कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष सहदेव झा के प्रपौत्र प्रो ओम प्रकाश झा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और फूल माला देकर उन्हें सम्मानित किया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि मंत्री रमा निषाद ने सहित पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री विधायक अजीत कुमार , मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा , शंभु नाथ चौबे ने सहदेव झा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया ।कार्यक्रम की मुख्यातिथि बिहार सरकार के माननीय मंत्री रमा निषाद ने अपने संबोधन में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा को नमन करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंच से कहा कि इनकी जीवनी बिहार के स्कूल कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल हो जिस से गुमनाम सभी स्वतंत्रता सेनानी को आने वाली पीढ़ी जाने उनका देश के प्रति समर्पण । मैं मंच के सभी मांगो को समर्थन करती हु और प्रयास करूंगी कि सभी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर सरकार शोध करवाए जैसे अमर शहीद जुब्बा सहनी , बांगुर सहनी । मेरा प्रयास होगा कि नगर निगम , जिला परिषद सहित अन्य सरकारी माध्यमों से सहदेव झा की मूर्ति स्थापित हो शहर में ।

उपस्थित अतिथियों में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि मेरे नगर विकास मंत्री रहते यह प्रस्ताव दिया गया था कि सिकंदरपुर मरीन ड्राइव का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो जिसमें पंडित सहदेव झा की प्रतिमा लगे । पूर्व मंत्री कांटी विधायक अजीत कुमार ने मंच को आश्वासन दिया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित करवाने की मांग करूंगा कि सहदेव झा की मूर्ति का अनावरण हो । वहीं मीनापुर विधायक अजय कुमार ने खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि मैं जिस विधानसभा से आता हु वो पंडित सहदेव झा सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है अब अगले पुण्यतिथि से पहले वहां जमीन उपलब्ध करवा कर सहदेव झा की आदमकाद प्रतिमा का अनावरण हों । बोचहा विधायक बेबी कुमारी ने भी सभी मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि मैं अपनी ओर से मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को यह मांग पत्र दूंगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी तेज नारायण झा उर्फ तेजू झा , संचालन मंच के संयोजक अशोक कुमार झा और धन्यवाद ज्ञापन जिला बीस सूत्री सदस्य कुंदन शांडिल्य ने किया । कार्यक्रम में विषय परिवेश अभिषेक मनोरंजन ने किया । कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थित के साथ उत्साह का अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी को याद करने का उत्साह का माहौल रहा और दर्जनों विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवियों को प्रशस्तिपत्र देकर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में तेज नारायण झा उर्फ तेजू भाई , शंभूनाथ चौबे , विष्णुकांत झा , भोला नाथ झा ,अखिलेश्वर त्रिवेदी उर्फ मनमन त्रिवेदी , कुंदन शांडिल्य , मुन्ना झा मुखिया , चिदानंद दुबे मुखिया , सुबोध सिंह , अजय चौधरी , हरे राम मिश्र , राम प्रवेश ठाकुर , काशीनाथ झा , चंदन पांडे , कौशल दुबे , विनय झा सहित जिले के सभी प्रखंडों से समाजसेवी और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही ।