Advertisement

नॉर्थ बिहार का सबसे पहला व भव्य भगवान परशुराम की मूर्ति नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में होगी स्थापित : राकेश

चंपारण की खबर::

नॉर्थ बिहार का सबसे पहला व भव्य भगवान परशुराम की मूर्ति नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में होगी स्थापित : राकेश पांडेय

– 21 फीट ऊंची मूर्ति निर्माण पर करीब 50 लाख रूपए होंगे खर्च, किया शिलान्यास

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण में ब्रावो फाउंडेशन भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करेगा। यह नॉर्थ बिहार की सबसे पहली व भव्य भगवान परशुराम की मूर्ति होगी। ब्रावो फार्मा के सीएमडी सह फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक राकेश पांडेय ने सोमवार को मूर्ति स्थापित होने वाली जगह पर भूमि पूजन किया। शहर की हृदयस्थली नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में मूर्ति की स्थापना होगी। मूर्ति निर्माण पर करीब 50 लाख रूपए खर्च होंगे। इसकी लंबाई 21 फीट होगी। फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत हूं। लेकिन, जमीन का चयन नहीं होने की वजह से इस कार्य में देरी हुई।

मंदिर प्रशासन से सहमति मिलने के बाद परिसर में भूमि पूजन का कार्य पूरा कर लिया गया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की स्थापित होने वाली मूर्ति की लागत करीब 50 लाख रूपए होगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापित होने के बाद सबसे अधिक उन लोगों को खुशी मिलेगी, जो काफी अर्से से भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की मांग कर रहे थे। भगवान परशुराम की मूर्ति काफी आकर्षक होगी। मूर्ति निर्माण कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। जल्द यहां पर मूर्ति स्थापित हो जाएगी। भूमि पूजन के मौके पर मंदिर प्रशासन के लोग भी मौजूद थे।
बता दें कि नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में स्थापित होने वाली भगवान परशुराम की मूर्ति नॉर्थ बिहार में पहली होगी। ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक राकेश पांडेय ने इसकी नींव रखी। इसको लेकर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है। मौके पर ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य प्रवक्ता शैलेंद्र मिश्र बाबा, विनय सिंह, धीरज श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, मुरारी पांडेय, राजेश पांडेय, संजय पांडेय, अभय मिश्रा, राजेश रंजन, विनय कुमार, आरएस राहुल, प्रकाश मिश्रा, चुलबुल पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद साहु, उपेंद्र पटेल, पीयूष सिंह आदि उपस्थित थे।