-नॉर्थ इंडिया के पहले रियल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस्ड गायनी एंडोस्कोपी एवं फर्टिलिटी सर्जरी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
पटना। राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित विमेन्स हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर में संचालित नॉर्थ इंडिया के पहले रियल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय एडवांस्ड गायनी एंडोस्कोपी एवं फर्टिलिटी एन्हांसिंग सर्जरी प्रशिक्षण का र्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने आधुनिक एंडोस्कोपिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. कुमारी अनुराग के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि लाइव मरीजों पर रियल हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से आधुनिक सर्जिकल तकनीकों का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन, स्कोप हैंडलिंग, कैमरा कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट मैनेजमेंट, लैप्रोस्कोपी, हिस्टेरोस्कोपी एवं फर्टिलिटी एन्हांसिंग सर्जरी की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। चरणबद्ध प्रशिक्षण के माध्यम से चिकित्सकों को सुरक्षित, प्रभावी एवं आधुनिक सर्जिकल तकनीकों में दक्ष बनाया गया, जिससे वे अपने-अपने अस्पतालों एवं क्लीनिकों में बेहतर उपचार प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रशिक्षण छोटे-छोटे बैचों में आयोजित किया गया, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं पर्याप्त व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सका। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित समूह फोटो तीन दिनों की मेहनत, समर्पण, सीख और आत्मविश्वास का प्रतीक बना।
इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार बदल रही तकनीकों के अनुरूप डॉक्टरों का नियमित व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य देशभर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को आधुनिक एंडोस्कोपिक सर्जरी में दक्ष बनाकर महिलाओं को बेहतर एवं सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
वहीं डॉ. कुमारी अनुराग ने कहा कि विमेन्स हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी इस प्रकार के एडवांस्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक चिकित्सक आधुनिक तकनीकों में दक्ष होकर मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध करा सकें।
“कौशल का विकास, जीवन की रक्षा और परिवारों के सपनों को साकार करना” की सोच के साथ संस्थान चिकित्सा प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है।
संपर्क
विमेन्स हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर
नॉर्थ इंडिया का पहला रियल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेंटर
पता: एफ-131, पी.सी. कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना।












