-पत्रकार को पितृ शोक
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल टेलीविजन जनकपुरधाम के संवाददाता श्री नारायण साह के पिता तिलक साह की मृत्यु 101बर्ष की उम्र में मंगलवार को जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका बार्ड 16के कपले श्वर में मंगलवार को हो गया।

उनका निधन पर बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली, मधेश प्राज्ञ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम भरोस कापड़ि भ्रमर, नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कर्ण नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष मोनिका झा, पत्रकार सुजीत झा, कमल साह कानू, राघवेन्द्र साह सहित कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है तथा उनके चिर आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। स्वर्गीय तिलक साह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, तीन पुत्रियाँ सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
















