-नेपाल हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष का निधन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
नेपाली कांग्रेस का नेता तथा नेपाल हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मो. हाजी शोयब नूरी का मंगलवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड23लोहना गांव में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह ,राम भरत साह सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।














