Advertisement

नेपाल: शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

-शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर

श्री राम जानकी सूड़ी कुट्टी के नवनिर्वाचित कार्य समिति को गुरुवार को शपथ दिलायी गयी तथा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। निर्वाचन आयुक्त राजकुमार महासेठ ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राम वालक महतो सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी तथा प्रमाण पत्र दिए।इस अवसर पर जसपा नेता बलराम महतो, निवर्तमान अध्यक्ष रतन पूर्वे, नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता,राम वावू साह,राज कुमार साह,राम चंद्र पंजियार, हरि राउत सहित कई लोग उपस्थित थे।