Advertisement

नेपाल: लाल-बकैया नदी कटान की समस्या को लेकर मंत्री से मिले मौलापुर के मेयर

-लालवकैया नदी कटान की समस्या को लेकर मंत्री से मिले मौलापुर के मेयर।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

लाल वकैया नदी कटान की समस्या को लेकर मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह ने बुधवार को नेपाल के केन्द्रीय जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्री शक्ति बहादुर बस्नेत से उनके कार्यालय में मिंली तथा मौलापुर नगरपालिका वार्ड1के मर्यादपुर में लालवकैया में आयी बाढ़ से बांध पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गया है।

मेयर ने मंत्री से बांध का निर्माण तथा पीड़ित को क्षतिपूर्ति की मांग की। मंत्री ने बांध निर्माण तथा पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति का भरोसा दिलाया। मंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व मेयर धर्मेंद्र पटेल, पूर्व उप मेयर बिमल कुमारी साह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।