-बांग्लादेश में हिन्दू पर अत्याचार के विरोध में रैली
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
बांग्लादेश देश में हिन्दू के मंदिर, घर को जलाने , हिन्दू को हत्या करने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह की अगुवाई में जनकपुरधाम के जनक चौक से बिरोध रैली निकाली गयी।

विरोध रैली में सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दू परिषद, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक तथा आम नागरिक की सहभागिता थी। रैली में लोग बांग्लादेश मुर्दाबाद की नारा लगा रहे थे। रैली जनक चौक पर कोण सभा में परिणत हो गयी। वक्ताओं ने नेपाल सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की तथा बांग्लादेश देश कुटनीतिज्ञ संबंध विच्छेद करने की मांग भी कि जव तक हिन्दू पर अत्याचार बंद नहीं होता है।












