Advertisement

नेपाल: प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी

-प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकी। जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के पेटिया बाजार में सत्ता गठवंधन के लिए नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बिमलेन्द्र निधि ने धनुषा क्षेत्र तीन प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार लोसपा के अनिल झा तथा प्रदेश के उम्मीदवार परमेश्वर साह के लिए बोट मांगे। इसी तरह नेकपा एमाले के प्रत्याशी जूली महासेठ ने भी जगह जगह नुक्कड़ सभा कीं।

इसी तरह जनमत पार्टी के प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार ई. श्याम कुमार साह तथा प्रदेश सभा के उम्मीदवार राम बाबू साह ने समर्थको के साथ बोट मांगे। इसी तरह स्वतंत्र उम्मीदवार उमेश साह, चन्द्रशेखर साह प्रदेश क स्वतंत्र उम्मीदवार ने नुक्कड़ सभा करके मतदाता से बोट मांगे। आज शाम आठ बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। शुक्रवार से मौन अवधि है। 20नवंवर (मंसीर4गते) को चुनाव हैं। इस चुनाव में अपने पार्टी को बोट मांगने के लिए कोई राष्ट्रीय नेता प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, नेकपा एमाले के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, लोसपा के अध्यक्ष महंथ ठाकुर, नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचंड चुनावी सभा नहीं किए। धनुषा क्षेत्र में सत्ता गठवंधन तथा एमाले जसपा के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर है। सभी उम्मीदवार जीतने के लिए जातीय गोल बंदी कर रहे है। धनुषा क्षेत्र दो और चार में एमाले और जसपा का दोस्ताना लड़ाई है। दोनो क्षेत्रों से एमाले तथा जसपा के उम्मीदवार हैं।