Advertisement

नेपाल: त्रिशूली नदी में दो बस गिरे, 62यात्री की मौत;3 ने कूद कर बचाई जान

-त्रिशूली नदी में दो वस गिरने 62यात्री की मरने कीआशंका,तीन कूदकर जान बचाए

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

शुक्रवार की तड़के वीरगंज से काठमांडू तथा काठमांडू से गौर आ रही बस मुग्लिग के पास लैंड स्लाइड में पड़ने से दोनों बस त्रिशूली नदी में गिर गयी है। तीन यात्री खिड़की से कूदकर जान बचाने में सफल रही है। पानी के तेज बहाव में दोनों बसे वेपत्ता हो गयी है। घटना का विस्तृत जानकारी आना बांकी हैं। घटना स्थल पर गोताखोर की टीम, नेपाली सेना उद्दार के लिए पहुंच चुकी है। आशंका की जा रही है कि सभी यात्री नदी के तेज बहाव में डूब चुके हैं।