Advertisement

नेपाल : त्रिशुली नदी में गिरा बस, 8 की मौत;17घायल

-नदी में वस गिरने से आठ की मौत 17घायल

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।

नेपाल के धाड़िंग जिला के गजुरी गांवपालिका 2चालिसे स्थित छहरा के पास त्रिशुली नदी में बस गिरने से 8यात्रियो की मौत हो गयी है,वहीं 17यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 14यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है वहीं चार यात्रियों की चिकित्सा गजुरी में चल रही है।घटना 11बजे के आसपास की हैं।बस काठमांडू से पोखरा, म्याग्दी होते हुए बेनी की ओर जा रही थी ।तभी ओवरटेक करने के दौरान वह दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।वस करीब सौ फुट गहरी त्रिशूली नदी में गिर गयी। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल प्रहरी , नेपाली सशस्त्र बल के जवान, नेपाली सेना तथा गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गयी है। धाड़िंग के एस.पी.गौतम मिश्र आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। समाचार लिखने तक मृतकों के पहचान नहीं खुल सकीहै।