Advertisement

नेपाल: जानकी मंदिर में पान, गुटका,खैनी थूकने पर पांच हजार लगेगा जुर्माना

-जानकी मंदिर में पान, गुटका,खैनी थूकने पर पांच हजार लगेगा जुर्माना।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जानकी मंदिर परिसर में पान, गुटका,खैनी थूकने वाले को खैर नहीं। उसे पांच हजार जुर्माना देना होगा तथा कान पकड़ कर उठा बैठक भी करना होगा।

उपरोक्त घोषणा धनुषा के सीडीओ काशीराज दाहाल ने जेसीज द्वारा आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आज ही लिखित आदेश जारी करेगी।इस दौरान जानकी मंदिर की सफाई के साथ साथ पुष्प वाटिका में फूल के पौंधा भी रोपे गये। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, नेपाल हिन्दू स्वयं सेवक के पदाधिकारी पवन ठाकुर, सुरेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।