Advertisement

नेपाल: जनजाति कल्याण आश्रम का बार्षिकोत्सव तथा खिचड़ी का कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न

-जनजाति कल्याण आश्रम का बार्षिकोत्सव तथा खिचड़ी का कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम के रत्न सागर तट पर अवस्थित जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास का बार्षिकोत्सव तथा खिचड़ी महोत्सव कार्यक्रम सोमवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस बार्षिकोत्सव कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बिधायक रामाशीष यादव थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिन्दू स्वयंसेवक द्वारा संचालित जनजाति कल्याण छात्रावास समाज के वंचित समाज के बच्चों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। इस आश्रम के बच्चे सनातन धर्म का पालन कर रहा है। माता पिता,गुरु जनों तथा बड़ों को सम्मान कैसे किया जाए।यह संस्कार जनजाति कल्याण छात्रावास के छात्रों में है।

उन्होंने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति बच्चों पर हावी हो रहा है।जो चिंता का बिषय है। कार्यक्रम में बच्चों ने आदिवासी नृत्य सहित कई नृत्य एवं गायन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मन मुग्ध कर दिया।सत्य नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बिधायक दीपेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ का अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के प्रचारक वेद प्रकाश,पवन ठाकुर ,अमर चंद्र अनिल, बरिष्ट पत्रकार राम भरत साह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया।