-जनकपुरधाम में 72क्विंटल अनाज से बनेगा राम सीता की प्रतिमा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
सीता राम विवाह पंचमी के अवसर पर जनकपुरधाम के बारहबीघा (रंगभूमि) मैदान में नेपालीतीन कट्टा में राम सीता की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा हैं। मूर्ति का निर्माण मध्यप्रदेश के सतीश गुर्जर के टीम द्वारा किया जाएगा।इसमें विभिन्न प्रकार के 72क्विटल अनाज लगेगा।इसके तैयारी हेतु जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष सह श्री सीताराम अनाज प्रतिमा निर्माण समिति के संयोजक जीतेन्द्र महासेठ की अध्यक्षता में मंगलवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में पत्रकार सम्मेलन आयोजित की गयी थी। जीतेन्द्र महासेठ ने कहा कि इसके निर्माण में नेपाली 13लाख रुपये का अनाज लगेगा।इसमें कुल खर्च25लाख होने का अनुमान है। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि जनकपुरधाम के विभिन्न संस्थाओं ने इनकी जिम्मेवारी ली है। नगरवासी एक किलो से लेकर अपनी क्षमता अनुसार अनाज या नगद सहयोग कर सकते हैं।

पत्रकार सम्मेलन में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 10के बार्ड अध्यक्ष मिथिलेश कर्ण, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के उपाध्यक्ष अवधेश कामत, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह,श्री सीताराम अनाज प्रतिमा निर्माण समिति के सचिव मनोहर साह, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह ,एन पेप्सनके नगर अध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे। सतीश गुर्जर इससे पहले अयोध्या में अनाज से सीता राम प्रतिमा का निर्माण कर चुके हैं। अनाज से सीता राम प्रतिमा बनने को लेकर जनकपुरवासी वेहद उत्साहित हैं।












