Advertisement

निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची

-निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची

मुजफ्फरपुर। शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।