Advertisement

नवीन अचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

-नवीन अचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

 

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपतराय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी में चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र का प्रारंभ भागलपुर के मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ मधुसूदन झा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक, वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि गर्मी में साधना पूरा हुआ। सामूहिक जीवन जीने के कारण एक साथ हाथ मिलाना चाहिए। संगठन ने यह सिखाया है कि सबको साथ लेकर चलना। सामूहिक जीवन की कला हमारे समाज में जाए, विद्यालय में जाए। हर कार्य में सहभागिता दिखे। मां जीजाबाई जैसा मातृत्व चाहिए, लक्ष्मीबाई जैसा नेतृत्व चाहिए, देवी अहिल्याबाई जैसा कृतित्व चाहिए, भगिनी निवेदिता जैसा अपने देश भारत की भक्ति भावना चाहिए, सबों में भारत भक्ति की भावना हो ,मीरा जैसी भक्ति हो, पन्नाधाई जैसा त्याग हो। शिक्षा को संस्कृत से जोड़कर दिशा देना चाहिए। पवित्रता का प्रतीक सदा बना रहे। वासुदेव कुटुंबकम का संदेश देना चाहिए।


डाॅ वसुंधरा लाल ने कहा कि मैं अपने को धन्य मानती हूं कि मैं आपके बीच हूं। मैं बहुत कुछ यहां के प्रदर्शन से सीखा जिसे मैं जीवन में उतरूंगी। आपकी साधना आज सचमुच में सफल हो रही है। आपके द्वारा दिये गये प्रदर्शन से भैया बहनों का सर्वांगीण विकास होगा। मैं आपका सम्मान करती हूं। आप सभी सम्मान के योग्य हैं। इस तरह के आयोजन के लिए आयोजकों को हृदय से धन्यवाद है।
प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि सभी गैर सरकारी संस्थानों में विद्या भारती प्रथम स्थान पर है। भारतीयता एवं संस्कृति के प्रति विद्या भारती पूरे देश में अलख जगा रही है। 17 जिले में कुल 200 विद्यालय चल रहे हैं। औपचारिक तथा अनौपचारिक विद्यालय मिलाकर कुल 250 की संख्या है। समय पर आचार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभ्यता और संस्कृति के आधार पर, अपने माटी पानी के आधार पर, अपने परंपराओं से ओतप्रोत शिक्षा देने का कार्य आचार्य द्वारा विद्या भारती कर रही है। यह प्रशिक्षण कुल 90 सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें कुल 250 प्रशिक्षणार्थी भाग लिए।
डॉ मधुसूदन झा ने कहा कि आपका यह मिलन प्रकृति द्वारा मिलन है। आपका मिलन देवी शक्ति है। यह भूमि अर्पण की भूमि है समर्पण की भूमि है।आपने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
समापन सत्र से पूर्व आज भागलपुर विभाग के विभागीय पूर्व छात्र सम्मेलन प्रांतीय पूर्व छात्रसंयोजक अनुराग महाराणा की अध्यक्षता में संगठन मंत्री ख्यालीराम एवं प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर उमाशंकर पोद्दार, रमेश मणि पाठक, ब्रह्मदेव प्रसाद,राकेश नारायण अम्बष्ट,राजेश कुमार,सतीश कुमार सिंह, परमेश्वर कुमार ,वीरेंद्र कुमार ,गंगा चौधरी ,संजीव पाठक ,शशि भूषण मिश्रा,आलोक कुमार, सुजीत कुमार,सुजीत गुप्ता,चंद्रशेखर कुमार ,अभिजीत आचार्य, साकेत कुमार,सत्येंद्र कुमार ,जितेंद्र प्रसाद, नीरज कुमार कौशिक, अशोक कुमार मिश्र,प्रांतीय सह संयोजक अभिषेक पांडे ए एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।