-नवादा महाविद्यालय के प्राचार्य गेट से कुंड़े का ढेर हटवाए: नगर आयुक्त
गया।संवाददाता।
नूतननगर कालीबाड़ी वार्ड नंबर 36 के निवासी शिक्षाविद् नवादा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एन मिश्रा के आवास के पास मकान का मलबा फेक दिया गया है। जिससे आम जनों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकी पूर्व में भी नगर निगम के द्वारा कचरा फेक दिया जाता था। कूड़ा कचरा रहने के चलते जानवर अपने भोजन के तलाश में प्लास्टिक, पॉलीथिन खाते रहते हैं। जानवरों का झुण्ड रहने के चलते, एक दूसरे जानवरों की आय दिन झड़प होते रहती है, जिससे राहगीरों पर खतरा बनी रहती है। नगर निगम के कार्यशैली बोलते हुए, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा, कालीबाड़ी नूतननगर गया शहर के पॉश इलाके में गिना जाता है, लेकिन मेरे घर के सामने कूड़े एवं कचरे का अम्बार लगा रहता है, जिससे भोजन की तलाश में जानवरों का झुण्ड पॉलीथिन, प्लास्टिक खाते रहते हैं।

जानवरों के साथ कोई अनहोनी घटना भी घट सकती है, क्योंकी बिजली का ट्रांसफार्मर के पास ही कूड़े कचरे का ढेर लगा रहता है। स्थानीय वार्ड पार्षद भी उदासीन रवैया अपना रहे हैं, क्योंकी वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि उनके बेटे देख रेख करते हैं, मेरे द्वारा लगातार नगर निगम से कहा जा रहा है की उपर्युक्त जगह पर कूड़ा ना फेकें लेकिन हमलोगों की बात का निरंतर नजरअंदाज़ किया जा रही है, बाध्य होकर हमें इसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों को करनी पड़ेगी। नगर निगम के द्वारा मकान का मलबा फेकना दण्डनिए अपराध भी है लेकिन वार्ड पार्षद के उदासीन रवैया के चलते मेरे दरवाज़े के पास मलबा का ढेर लगा रहता है।नगर निगम के द्वारा अविलम्ब उपर्युक्त जगह पर मलबा नहीं फेकने लिए नगर निगम आयुक्त के द्वारा आदेश निर्गत किया जाए एवं जितने भी लोग दोषी हैं सभी दोषियों पर अभिलंब कार्रवाई की जाए मांग करने वालों में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह प्रदेश के उपाध्यक्ष सुनील बंबईया महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता।












