Advertisement

नगर व कुढ़नी विधायक सम्मानित, शहर की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

-नगर व कुढ़नी विधायक सम्मानित, शहर की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मुजफ्फरपुर।
थियोसोफिकल लॉज सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में श्री चितरंजन सिन्हा कनक की अध्यक्षता में माननीय रंजन कुमार, नगर विधायक मुजफ्फरपुर तथा माननीय केदार प्रसाद गुप्ता, कुढ़नी विधायक एवं वार्ड संख्या 28 के वार्ड पार्षद को विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय भाषण में श्री चितरंजन सिन्हा कनक ने नगर विधायक के समक्ष मुजफ्फरपुर शहर की प्रमुख समस्याओं को रखा। उन्होंने सफाई व्यवस्था, वाहनों के कारण लगने वाले जाम, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, अपराध नियंत्रण तथा बढ़ते प्रदूषण जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।


इस अवसर पर साहित्यकार श्री संजय पंकज ने भी मुजफ्फरपुर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से माननीय विधायकों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बज्जिका भाषा के प्रचार, प्रसार एवं संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए इसे सभी स्तरों पर शिक्षा में शामिल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बज्जिका हमारी प्राचीन मातृभाषा है और किसी भी समाज के विकास के लिए मातृभाषा का सशक्त और समृद्ध होना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय विधायक गणों ने आश्वस्त किया कि शहर की सभी समस्याओं पर उनका ध्यान केंद्रित है और प्रत्येक बिंदु पर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में श्री प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, श्री मधु मंगल ठाकुर, श्री उमानाथ सिंह, श्री रामचंद्र सिंह, श्री समुंदर शाह, श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव सहित डाक-तार विभाग के कर्मचारी, अध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक की कार्यवाही समाप्त की