-नई दिल्ली में चिराग पासवान ने की रेल मंत्री से मुलाकात, हाजीपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
नई दिल्ली | 13 जून 2025
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को रेल एवं सूचना‑प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई रेल लाइनों के निर्माण और आधुनिकीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

पासवान ने रेल मंत्री को हाजीपुर के लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं से अवगत कराया तथा क्षेत्रीय विकास के लिए रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, सुविधाओं के विस्तार और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की भी मांग रखी।
इस मुलाकात की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान हाजीपुर के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
#ChiragPaswan #HajipurDevelopment #IndianRailways #RailInfra #AshwiniVaishnaw #LJPRamvilas #BiharNews











