-दीपावली पर आग से बचाव को लेकर फायर सर्विस का जागरूकता अभियान शुरू
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
दीपावली के अवसर पर आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला फायर सर्विस विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर सर्विस की टीम लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दे रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों, दीयों और बिजली की सजावट के कारण आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। इसलिए आम लोगों से अपील की जा रही है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें।
फायर सर्विस विभाग ने बताया कि इस दौरान सभी दमकल वाहनों को तैयार स्थिति में रखा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
















