Advertisement

दहिला पटशर्मा पंचायत में विकास कार्यों की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीण, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से की कार्रवाई की मांग

-दहिला पटशर्मा पंचायत में विकास कार्यों की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीण, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से की कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर | 16 जून 2025 | विशेष संवाददाता

दहिला पटशर्मा पंचायत की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी और जागरूक नागरिकों ने #बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर पंचायत की कुव्यवस्था को उजागर किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिहार सरकार की “हर घर नल का जल”, “ई-रिक्शा योजना” और महिला सशक्तिकरण जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं अधिकांश पंचायतों में संचालित हो रही हैं, लेकिन दहिला पटशर्मा पंचायत में इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि—

पंचायत में आज भी दस साल पुरानी, टूटी-फूटी रिक्शा उपयोग में लाई जा रही है।

महिलाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

नालियों को बांस के फट्ठी से ढका जा रहा है, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।

पंचायत भवन जर्जर हालत में है, जहाँ न तो बैठक संभव है और न ही कोई कार्य।

सबसे गंभीर आरोप पंचायत में विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कुछ पदाधिकारियों की मिलीभगत है।

ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि निकट भविष्य में इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और दोषी पदाधिकारियों एवं मुखिया पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट नहीं देंगे।

उन्होंने मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मांग की है कि वे स्वयं इन समस्याओं का संज्ञान लें और जांच कराकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

क्या यही है महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज की स्थिति?
ग्रामीणों का सवाल अब सरकार से जवाब मांग रहा है।

 

#BiharNews #PanchayatiRaj #दहिला_पटशर्मा #विकास_बनाम_वोट #ग्राम_विकास #महिला_सशक्तिकरण #भ्रष्टाचार #केदार_प्रसाद_गुप्ता