Advertisement

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ को लेकर लोगों में नाराजगी

-दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ को लेकर लोगों में नाराजगी

दरभंगा।सम्वाददाता।

दरभंगा जिले में घाट नारायणपुर गोपालपुर व बड़गांव होते कुशेश्वरस्थान जाने वाले पुरानी मार्ग का बदतर हालात है। लोगों का बताना है कि घाट नारायणपुर गोपालपुर बड़गांव होते कुशेश्वरस्थान बाबा नगरी जाने का सड़क अंग्रेज जमाने से है। जिसकी चौड़ाई 30 से 50 फिट है।

उसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि गम्भीर नहीं है। क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से अतिप्राचीन बाबा कुशेश्वरस्थान में दर्शन-पूजन के लिए बिहार के खगड़िया,बेगूसराय जिला के श्रद्धालुओं के अलाबे स्थानीय लोग आते-जाते हैं। लोगों ने सड़क नहीं बनने पर विधानसभा चुनाव 2025 में वोट बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।