Advertisement

दखल दिलाने की कार्रवाई, 15 वर्षों बाद लाभुक को मिला कब्जा

-दखल दिलाने की कार्रवाई, 15 वर्षों बाद लाभुक को मिला कब्जा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

बन्दरा अंचल क्षेत्र के घोसरामा गांव में वर्षों से लंबित दखल देहानी का मामला सुलझा लिया गया। शैल देवी, पति दिलीप सहनी को उनके नाम से बंदोबस्त किए गए 2 डिसमिल भूमि पर प्रशासन ने दखल दिलाया। बताया गया कि उक्त भूमि पर पिछले करीब 15 वर्षों से दखल नहीं मिल सका था।


बन्दरा अंचलाधिकारी अंकुर राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा लगातार अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी। मामले की जांच के बाद नियमसंगत कार्रवाई करते हुए दखल देहानी कराई गई। इस दौरान किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए हत्था थाना पुलिस मौजूद रही।
प्रशासन की इस कार्रवाई से लाभुक परिवार ने राहत की सांस ली है और अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।