Advertisement

तेज आंधी का कहर: पुपरी गांव में बिजली पोल व पेड़ गिरे, जनजीवन प्रभावित

-तेज आंधी का कहर: पुपरी गांव में बिजली पोल व पेड़ गिरे, जनजीवन प्रभावित

कुढ़नी प्रखंड के चकिया पंचायत अंतर्गत पुपरी गांव में आज आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर बिजली के पोल और पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गिरे हुए पेड़ों और पोल के कारण गांव की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।