Advertisement

तिरहुत स्नातक निर्वाचन:मतों की गिनती 9 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के एमआईटी में होगी

-तिरहुत स्नातक निर्वाचन:मतों की गिनती 9 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के एमआईटी में होगी

मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना 9 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के एमआईटी संस्थान में होगी। मतगणना के लिए एमआईटी में बज्रगृह एवं काउंटिंग हॉल बनाए जाने की योजना है। इसके अंतर्गत आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप स्थल का चयन करना आवश्यक है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने एमआईटी का दौरा कर प्रशासनिक भवन के प्रथम तल का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यकतानुसार अपेक्षित निर्णय लेकर रिपोर्ट शीघ्र निर्वाची पदाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं।